ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भिवानी पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला की तरफ से उनपर दिये गये बयान को लेकर कहा कि, उन्होंने इनेलो छोड़ी नहीं बल्कि उन्हें इनेलो से निकाला गया था। जिसके कारण उन्होंने नई पार्टी का गठन किया।
वहीं दुष्यंत ने विपक्ष के लगाए आरोप कि 50 रुपए बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि, सरका ने महंगाई को देखते हुए जो बुढ़ापा पेंशन बढ़ाई है, वो सरकार ने अपना वादा पूरा किया है, जो कि आजतक की कोई भी सरकार पूरा नहीं कर पाई।

