ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा कैबिनेट की तरफ से प्रदेश में बुढ़ापा पेंशन को 250 रुपए बढ़ाने का ऐलान किया गया है, लेकिन कैबिनेट के इस फैसले पर सियासी बयानबाजियां तेज हो चुकी हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने आरोप लगाया है कि, सरकार ने 250 रुपए नहीं बल्कि 50 रुपए ही पेंशन बढ़ाई है।
गीता भुक्कल का कहना है कि बीजेपी के वादे के मुताबिक सरकार को हर साल 200 रुपए बढ़ाने हैं, लेकिन जेजेपी की तरफ से सिर्फ अपने स्तर पर 50 रुपए ही बढ़ाए गए हैं। वहीं गीता भुक्कल ने बिजील का बिल नहीं भरने पर छात्रों को परीक्षा में नहीं बैठने देने के बयान की भी निंदा की है ।

