इनेलो को एक और बड़ा झटका: फतेहाबाद से इनेलो विधायक बीजेपी में शामिल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनावों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद हरियाणा के विपक्षी दलों में भगदड़ मची हुई है | विपक्ष के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनावों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद हरियाणा के विपक्षी दलों में भगदड़ मची हुई है | विपक्ष के नेता बीजेपी की और भाग रहे हैं |  इसी कड़ी में फतेहाबाद से इनेलो के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया और इनेलो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोलू राम रूल्हनिया ने बीजेपी का दामन थाम लिया | बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इनेलो को छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की है | उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोगों ने बता दिया कि उनकी आस्था बीजेपी में है | इसीलिए जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए वो बीजेपी में आए हैं |

बलवान सिंह ने फतेहाबाद से टिकट मिलने पर कहा कि अगर पार्टी उन्हें मौका देगी तो वो जरूर लड़ेंगे | लेकिन वो पार्टी में बिना शर्त शामिल हुए हैं | वहीं इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोलू राम रूल्हनिया ने कहा कि वो 1998 से बीजेपी से जुड़े हुए थे | लेकिन 5 साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने बीजेपी को छोड़ दिया और इनेलो में चले गए | आज भी मानते हैं कि उन्होंने बीजेपी को छोड़कर गलती की थी | मोलू राम ने कहा कि वो बीजेपी के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं | आज उनकी घर वापसी हुई है और वो सच्ची निष्ठा से बीजेपी के लिए काम करेंगे |

Watch Video

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *