टीचर अपनी नौकरी के लिए चिंतित, बच्चों को कौन पढ़ाएगा-Dushyant Chautala

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी और शिक्षा के गिरते स्तर का मामला आज संसद में उठाया गया। इनेलो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी और शिक्षा के गिरते स्तर का मामला आज संसद में उठाया गया। इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने लोकसभा में मुफ्त और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार पर बोलते हुए हरियाणा में शिक्षा के गिरते हालात बारे सदन को अवगत कराया।

सब पढ़े सब बढ़े के अलावा पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया जैसे स्लोगन देकर सरकार बच्चों का ध्यान शिक्षा की ओर लाना चाहती है, लेकिन उसी सरकार की उपेक्षा के चलते आज गरीब परिवार अपने बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ है, क्योंकि आज हरियाणा के सरकारी स्कूलों में काफी कमियां है। इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने संसद में निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार पर बोलते हुए इस मुद्दे को उठाया। दुष्यंत ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र के काबरेल गांव में 10वीं कक्षा की सारी छात्राएं फेल हो गई थी। गांव वालों ने बताया कि उनके बच्चों के स्कूल में अध्यापकों की कमी है। इसके अलावा स्कूलों में लगाए गए गेस्ट टीचर और शिक्षा मित्रों पर आज सुप्रीम कोर्ट के अलावा प्रदेश सरकारों और केंद्र सरकार की तलवार लटक रही है। इसलिए सरकार  को सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति के लिए भी कदम उठाना चाहिए।

दुष्यंत ने बताया कि पूरे हरियाणा के सरकारी स्कूलों में एक लाख 39 हजार 957 अध्यापकों के पद स्वीकृत है। इनमें 52 हजार 947 शिक्षकों के पद खाली पड़े हुए है। इसलिए केंद्र सरकार को उन राज्यों की मदद करनी चाहिए, जहां सरकारी स्कूलों में अध्यापक पूरे नहीं है। दुष्यंत ने बताया कि 2012-13 में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 27 लाख छात्र पढ़ते थे, जोकि 2015-16 में कम होकर साढ़े 22 लाख रह गए और मौजूदा हालात में वो कम होकर साढ़े 21 लाख रह गए है। दुष्यंत ने इसका कारण भी अध्यापकों की कमी को बताया।

दुष्यंत चौटाला यहीं नहीं रुके। उनहोंने कंप्यूटर शिक्षा की बदहाली के बारे में भी सदन में आवाज उठाई। दुष्यंत ने कहा कि सरकार ने स्कूलों में कंप्यूटर तो भेज दिए, लेकिन उन स्कूलों में न तो बिजली है और न ही कंप्यूटर टीचर। ऐसे में बच्चे कंप्यूटर की शिक्षा कैसे लेंगे ? दुष्यंत ने सरकार से इस बारे में भी ध्यान देने की मांग की।

सांसद दुष्यंत चौटाला ने शिक्षा का मामला उठाकर सही काम किया, इसके अलावा दुष्यंत ने आंकड़ों के साथ हरियाणा में शिक्षा के हालात की भी जानकारी दी। अब देखने वाली बात ये होगी की पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया का नारा देने वाली मोदी सरकार शिक्षा को लेकर हरियाणा की अपनी मनोहर सरकार की कैसे और कितनी मदद करती है ?

Watch video

https://youtu.be/KiBgZwTvpck

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *