ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने अस्पताल में जाकर करनाल में पुलिस की ओर से आईटीआई के छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज में घायल छात्रों का हालचाल जाना। अर्जुन चौटाला ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घटना की निंदा करते हुए कहा कि यदि जल्द ही छात्रों पर दर्ज मामले वापस नहीं लिए गए तो प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
अर्जुन ने कहा कि एक तो छात्रों पर लाठी का प्रयोग किया गया और ऊपर से उन पर मामले दर्ज किए हैं जिसको लेकर इनेलो छात्रों के साथ है। छात्रों की मांग जायज थी कि वह लंबे समय से रोडवेज की बसों की मांग कर रहे थे जिस प्रकार से छात्र रोडवेज की बसों में सफर करते है और हादसों का शिकार होते है।

