बहादुरी अवॉर्ड से सम्मानित हुए दीपक सैनी, राष्ट्रपति ने दिया सम्मान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भिवानी के लाल ने एक बार फिर से प्रदेश का नाम देश भर में ऊंचा किया है। भिवानी के दीपक ने एक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भिवानी के लाल ने एक बार फिर से प्रदेश का नाम देश भर में ऊंचा किया है। भिवानी के दीपक ने एक दिसंबर 2017 को केरला के औखी में आए साईक्लोन के दौरान अपनी जान पर खेलकर मछुआरों को बचाने का काम किया था | दीपक की इस बहादुरी भरे कारनामे को लेकर राष्ट्रपति की ओर से उन्हें बहादुरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया | दीपक की टीम में 2 पायलेट और 3 सिपाही थी, जिन्होंने 14 मछुआरों की जान बचाई थी।

Bhiwani Deepak Saini

दीपक के अलावा इस ऑप्रेशन में झज्जर के अमित और सोनीपत के सुमित राज भी शामिल थे | राष्ट्रपति की तरफ से नौ सेना के चीफ ऑफ नवल स्टाफ एडमाइरल सुनील लांबा ने दीपक को सम्मानित किया | हालांकि दीपक अब सेवानिवृत हो चुके है, लेकिन वो चाहते है कि ज्यादा से ज्यादा युवा सेना में भर्ती हो। दीपक के साहस पर उनके परिवार के लोगों को भी काफी नाज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *