ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर इनेलो को एक तगड़ा झटका लगा है। इनेलो के चार पूर्व विधायकों ने पार्टी को इस्तीफा दे दिया है। इन विधायकों में नैना चौटाला, राजदीप फौगाट, अनूप धानक और पिरथी नंबरदार शामिल हैं।
बता दें कि जेजेपी समर्थित इन चारों पूर्व विधायकों ने कुछ समय पहले ही विधानसभा अध्यक्ष को भी विधानसभा में अपनी सदस्यता को लेकर इस्तीफे पेश किए थे, जिसे मंजूरी दी गई थी। इन सभी पूर्व विधायकों ने अब इनेलो के अध्यक्ष बीरबल दास ढालिया को अपने इस्तीफे भेज दिए हैं।

