ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- केरला के सबरीमाला मंदिर में मंगलवार को एक 12 वर्षीय लड़की सबरीमाला मंदिर में अपने परिवार के साथ ट्रेकिंग कर रही थी तो उसे एक पुलिस अधिकारी ने मंदिर में जाने से रोक लिया। इसका कारण ये है कि, ऑनलाइन बुकिंग के दौरान उसे 10 साल का दिखाया गया था, लेकिन जब पुलिस अधिकारी ने उसके आधार कार्ड की जांच की तो वह 12 साल की पायी गयी। उसे पंबा बेस कैंप से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई और उसका परिवार पहाड़ी मंदिर की ओर आगे बढ़ा।
सबरीमाला में भगवान अयप्पा का मंदिर शनिवार को वार्षिक 41 दिवसीय तीर्थयात्रा के लिए खोला गया था। पांच महिलाओं को पुलिस ने तीर्थ यात्रा के पहले दिन मंदिर तक जाने से रोक दिया। पांच महिलाओं को केरल के पठानमथिट्टा जिले के पंबा बेस कैंप से वापस जाने के लिए कहा गया है। बता दें कि कार्यकर्ताओं ने कहा था कि, महिलाओं को रोकने का कदम सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के खिलाफ है, जो मंदिर में मासिक धर्म में महिलाओं के प्रवेश को अनुमति देता है।
पिछले सप्ताह स्थानीय अदालत ने 2018 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को एक बड़ी चुनौती देने वाली याचिकाओं का उल्लेख किया था। याचिकाओं में फैसले की समीक्षा की मांग की गई थी कि, सबरीमाला में 10 से 50 साल की उम्र की महिला भक्तों पर सदियों से लगे पुराने प्रतिबंध को हटा दिया जाए। नई सात-न्यायाधीशों की पीठ विश्वास से जुड़े सात अन्य मामलों को भी देखेगी।


