उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंचकूला सेक्टर एक के कॉलेज में जॉब फेस्ट के दौरान हरियाणा के उद्योग मंत्री और पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस पार्टी पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंचकूला सेक्टर एक के कॉलेज में जॉब फेस्ट के दौरान हरियाणा के उद्योग मंत्री और पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि नौकरियों की मंडी लगाकर डिग्रियों को निरर्थक बनाने वाले नेता अब युवाओं के नाम पर राजनीतिक पकौड़े तल रहे हैं। वे यहां जॉब फेस्ट की शुरूआत करने पहुंचे थे ।

हरियाणा के उद्योग मंत्री और पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने जॉब फेस्ट का उद्घाटन करने के बाद बताया कि 40 से ज्यादा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने यहां शिरकत की है | इसके लिए पंचकूला के 1000 से ज्यादा युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था | उन्होंने कहा कि रोजगार परक शिक्षा से युवाओं की तकदीर बदलेगी । गोयल ने कहा कि हर हाथ को डिग्री के साथ हुनर देने का काम सरकार कर रही है. और अब नौकरियां खुद चलकर हुनरमंद युवाओं के दरवाजे तक आएंगी ।

Watch Video

https://youtu.be/Z0Xg4PwlZbo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *