सुभाष बराला ने विपक्षी दलों पर प्रदेश का भाईचारा खराब करने का लगाया आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने विपक्षी दलों पर प्रदेश का भाईचारा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने विपक्षी दलों पर प्रदेश का भाईचारा खराब करने का आरोप लगाया

सुभाष बराला से जब SYL पर इनेलो के हंगामे से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता सब जानती है । कभी इनेलो की सरकार थी, और उनके बड़े नेता केंद्र में उपप्रधानमंत्री थे, लेकिन क्या हुआ? बराला ने खुलकर कहा कि प्रदेश की जनता सबके बारे में सबकुछ जानती है, और उन्होंने बीजेपी के अब तक के कामकाज को भी देखा है ।

राज्यसभा उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर सुभाष बराला ने चुप्पी साध ली । हालांकि इतना जरूर बताया कि सबसे चर्चा के बाद नाम संगठन के आला नेताओं को भेज दिए गये हैं और नाम पर अंतिम मुहर वे ही लगाएंगे, मीडिया ने जब पूछा कि किनके-किनके नाम भेजे गये हैं तो बराला ने नामों का खुलासा करने से साफ इनकार कर दिया ।

Watch Video

https://youtu.be/BN7p1RyXZxI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *