Faridabad की इंदिरा कॉलोनी को मिली 4.80 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री विपुल गोयल ने किया लोकार्पण

फरीदाबाद, 22  नवंबर फरीदाबाद के इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 22  नवंबर

फरीदाबाद के इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने वार्ड नंबर-14 स्थित इंदिरा कॉलोनी में 4 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय पार्षद, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

कॉलोनी को मिलेगी नई सौगात

जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे रही है। इंदिरा कॉलोनी में शुरू होने वाले सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे करवाए जाएंगे, ताकि स्थानीय लोगों को इनका सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी सेंटर सहित अन्य विकास परियोजनाओं का लाभ केवल इंदिरा कॉलोनी ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी मिलेगा।

जनभागीदारी से बनेगा 14 कमरों का स्कूल

विपुल गोयल ने बताया कि जनभागीदारी के सहयोग से क्षेत्र में 14 कमरों का स्कूल भी बनाया जा रहा है। इससे इंदिरा कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जनता की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

अन्य खबरें जानें –

अमृतसर पुलिस ने 3.07 करोड़ रुपये मूल्य के 1,210 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को सौंपे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *