Indigo Flight Bomb Threat: कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो के एक विमान को बम की धमकी मिलने के बाद जांच के लिए डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) ने यह जानकारी दी है.
जानकारी के अनुसार, इंडिगो फ्लाइट को लेकर आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी मिली थी. मानक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को डायवर्ट किया गया और नागपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया. यह विमान 157 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों के साथ सुबह 9.31 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ.
सीआईएल ने कहा कि इसके बाद, एक ‘बम खतरा आकलन समिति’ (बीटीएसी) बुलाई गई और खतरे को “विशिष्ट” घोषित किया गया.
सीआईएल के अनुसार, “इस सूचना को तुरंत संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया, जिसके बाद विमान को नागपुर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए कहा गया और तुरंत जांच शुरू कर दी गई. एयरपोर्ट सुरक्षा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और स्थानीय पुलिस फिलहाल हाई अलर्ट पर हैं और खतरे के स्रोत की जांच कर रहे हैं. सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



