Robot की सहायता से भारतीय मूल के प्रोफेसर ने सफलतापूर्वक की पहली सर्जरी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारतीय मूल के सर्जन की अगुवाई में वॉशिंगटन में पर्निकॉफ नाम के एक व्यक्ति की रोबोट से पहली सर्जरी की गई। जिसमें मरीज़…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारतीय मूल के सर्जन की अगुवाई में वॉशिंगटन में पर्निकॉफ नाम के एक व्यक्ति की रोबोट से पहली सर्जरी की गई। जिसमें मरीज़ की गर्दन से ट्यूमर को निकाला गया।

robot images 1

मरीज़ को कॉर्डोमा एक प्रकार का कैंसर था। जो कि खोपड़ी और रीढ़ की हड्डी में होता है और तो और इसके कई सालों तक कोई लक्षण भी दिखाई नहीं देते। अमेरिका के 27 साल के नोआ पर्निकॉफ 2016 में एक कार हादसे में जख्मी हो गए थे। मामूली चोट से उबरने के बाद उसकी गर्दन में काफी दर्द होने लगा था। जिसके बाद उसका एक्स-रे कराया गया । एक्स-रे में पता चला कि उन्हें गर्दन का कैंसर है। बॉयोप्सी की गई तो पता चला कि कॉर्डोमा से पीड़ित होने का पता चला। बता दें कि कि कॉर्डोमा काफी दुर्लभ बीमारी है, इससे हर साल 10 लाख लोगों में कोई एक ही प्रभावित होता है। अब सर्जरी के नौ महीने बाद पर्निकॉफ अब बिल्कुल स्वस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *