ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ये आधुनिक गुलामी कर्ज अधारित गुलामी होती है। इसमें वो लोग होते हैं जिन पर काफी कर्ज होता है। यह कर्ज इसी गुलामी के तहत भरवाया जाता है। GLLA की रिपोर्ट में पाया गया है कि ब्रिटेन में हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में काम कर रहे भारतीयों के आधुनिक गुलामी में फंसने का बड़ा खतरा है। देश में काम करने वालों के उत्पीड़न के ऊपर एक रिपोर्ट जारी की गई है जिसमें ये चिंता जताई गई है।
गैंगमास्टर्स एंड लेबर एब्यूज अथॉरिटी की एक नई रिपोर्ट में पाया गया है कि ब्रिटेन के आधुनिक गुलामी एक्ट के लागू होने के बाद आधुनिक गुलामी के पीड़ितों में भारत दुनिया के उन 10 देशों में शामिल है जहां के नागरिकों का आधुनिक गुलामी के शिकार होने का खतरा है। इन देशों में वियतनाम सबसे ऊपर है, इसके बाद रोमानिया, पोलैंड, चीन, सूडान और भारत जैसे देशों का नंबर आता है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय लोग होटल और रेस्टरेंट के सेक्टर में काम करते हुए पाए जाते हैं। भारत की पहचान ऐसे ‘भीषण खतरे’ वाले देश के सोर्स के रूप में हुई है जहां से आधुनिक गुलाम ब्रिटेन में प्रवेश करते हैं।

