ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: काफी दिनों से अपनी पत्नी के साथ विवाद के चलने के कारण सुर्खियों में बने भारती क्रिकेटर मोहम्मद शम्मी देहरादून से दिल्ली आते हुए हादसे का शिकार हो गए।
जिस कारण उनके सिर पर चोट लग गई। जानकारी अनुसार एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी थी जिस कारण हादसा हुआ। फिलहाल शम्मी की हालत खतरे से बाहर है।
गौरतलब है कि मोहम्मद शम्मी की पत्नि हसीन जहां ने उनके ऊपर मारपीट, एक्स्ट्रा मटेरियल अफेयर और मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए है। हालांकि शम्मी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत ठहराया है।


