ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कुरूक्षेत्र के गांव ठसका अली में गुरबख्श सिंह खालसा का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
इस दौरान भारी संख्या में उनके समर्थक गुरबख्श सिंह खालसा को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे थे। बता दें कि अपनी सजा भुगत चुके सिखों की रिहाई के लिए गुरबख्श सिंह खालसा ने पानी की टंकी से कूद कर अपनी जान दें दी थी। इससे पहले वो आमरण अनशन पर बैठे थे। गौरलतब है कि उनके परिवार वालों ने पुलिस पर आरोप लगाए।

