ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान, शुभमन गिल होंगे नए कप्तान

ENG vs IND 2025: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला से पहले बल्लेबाज शुभमन गिल(Shubman Gill)  भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान बनाए गए…

ENG vs IND 2025: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला से पहले बल्लेबाज शुभमन गिल(Shubman Gill)  भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान बनाए गए हैं. ऋषभ पंत उप-कप्तान चुने गए हैं. BCCI ने शनिवार को मुंबई में हुई मीटिंग में इसका ऐलान किया. साथ ही इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा भी हुई. 20 जून से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे में भारत को 5 टेस्ट खेलने हैं.

चयनकर्ताओं ने यह फैसला रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली(Virat Kohli)  के संन्यास के बाद लिया है. बाएं हाथ के बल्लेबाज और युवा खिलाड़ी साई सुदर्शन को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया और इसी तरह करुण नायर की 7 साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई.

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम से बाहर इसलिए किया गया क्योंकि उनकी फिटनेस सही नहीं थी और चयनकर्ताओं ने उनके आईपीएल प्रदर्शन को भी ध्यान में रखा होगा. क्योंकि मोहम्मद शमी आईपीएल के दौरान कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. शुभमन गिल को टेस्ट कप्तान बनाए जाने पर अगरकर ने कहा, “वह युवा हैं, हमने उनमें सुधार देखा है, यह काफी तनावपूर्ण काम है लेकिन हमें उनसे उम्मीदें हैं।”

शमी के बारे में उन्होंने कहा कि शमी पूरी तरह से फिट नहीं हैं. चूंकि श्रृंखला पांच मैचों की है, इसलिए हम किसी ऐसे खिलाड़ी को नहीं चुनना चाहते थे जिसे श्रृंखला के बीच में फिटनेस संबंधी समस्या हो. इसके साथ ही अर्शदीप सिंह भी भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम में पदार्पण कर रहे हैं.

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *