Acid Attack news: मोबाइल फोन की आवाज कम करने को लेकर हुआ विवाद; पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब

Bengaluru news: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी…

Bengaluru news: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी पत्नी पर टॉयलेट क्लीनर एसिड फेंक दिया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना 19 मई को उत्तरी बेंगलुरु के सिद्धहल्ली स्थित एनएमएच लेआउट में घटी.

पुलिस के अनुसार, 44 वर्षीय महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और अब वह खतरे से बाहर है तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार, पेशे से ब्यूटीशियन महिला ने आरोप लगाया कि रात करीब नौ बजे उसके पति ने उससे शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे और जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसने उसे परेशान करना शुरू कर दिया. महिला की शिकायत के अनुसार, वह किसी तरह पैसे जुटाने में सफल रही.

पुलिस ने बताया कि बाद में वह नशे में घर आया और अपने मोबाइल फोन पर तेज आवाज में गाने बजाने लगा. जब महिला ने उससे आवाज कम करने को कहा तो उसने मना कर दिया.

पुलिस के अनुसार, इस बात को लेकर दम्पति में बहस हो गई, जिसके बाद आरोपी शौचालय साफ करने वाले एसिड की एक बोतल ले आया और कथित तौर पर महिला के सिर और चेहरे पर फेंक दिया.

पुलिस ने बताया कि जब महिला ने मदद के लिए चिल्लाया तो वह भाग गया, जिसके बाद पड़ोसियों ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने कहा, “हमने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.” “मामले की जांच जारी है.”

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *