न्यूज डेस्क/ लिविंग इंडिया : भारतीय सेना को शनिवार को बड़ी सफलता मिली, जब कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में एलओसी (LOC) पर घुसपैठ करते हुए दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। वहीं इलाके में और आतंकवादियों के घुसे होने की आशंका पर सेना के जवान सर्च ऑपरेशन चला रही है। सेना ने मारे गए दोनों आतंकवादियों के शव और हथियार बरामद कर लिया है।
दूसरी तरफ यह भी खबर आया है कि आतंकवादियों की संख्या तीन से सात के बीच थी। सेना की जबावी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे दूसरे आतंकवादी साथ लेकर भागे हैं। इसको लेकर समूचे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहे हैं। सेना की कोशिश है कि घायल आतंकवादी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाए।

