6 महीने में कैप्टन सरकार को 0 नंबर, उपचुनाव में जनता सिखाएगी सबक : Ex CM बादल

न्यूज डेस्क/ लिविंग इंडिया : पंजाब सरकार के 6 महीने पूरे होने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने जोरदार हमला बोला है। बादल ने…

न्यूज डेस्क/ लिविंग इंडिया : पंजाब सरकार के 6 महीने पूरे होने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने जोरदार हमला बोला है। बादल ने कैप्टन सरकार के 6 महीने के कार्यकाल को 0 नंबर देते हुए निराशा व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 6 माह पूरा करने के बाद भी कैप्टन सरकार कुछ नहीं कर सकी है। सरकार कोई वादा पूरा नहीं कर पा रही है, इसमें युवाओं को नौकरी देना और किसानों का कर्ज माफी भी शामिल है। सरकार बात बताने में व्यस्त है और पंजाब के किसान खुदकुशी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता कैप्टन सरकार के कामकाज से खुश नहीं है। अकाली-भाजपा के समय में सही मायनों में विकास हुआ। लेकिन जब से कैप्टन सरकार सत्ता में आई है, सारे विकास कार्य ठप हैं। सरकार भी कुछ करने में सफल नहीं हो सकी है।

नशे के मुद्दे पर पंजाब के लोगों को भटकाया गया। चुनाव प्रचार के दौरान कहा गया कि पंजाब में नशा का मुद्दा सबसे बड़ा है। दूसरी तरफ जब सर्वे रिपोर्ट सामने आई तो इससे साफ हो गया कि पंजाब में नशा उनता है नहीं, जितना बताया गया। इस दौरान गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाप पर भी बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। बादल ने कहा कि गुरदासपुर उपचुनाव में जनता कांग्रेस को आईना दिखा देगी। कांग्रेस का अपना उम्मीदवार जिताना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। कैप्टन सरकार ने जो भी कहा है उसे पूरा नहीं किया। इसका खामियाजा उपचुनाव में कांग्रेस को उठाना पड़ेगा। दरअसल जिस तरह से कांग्रेस पर विपक्षी दल हमलावर हैं, उससे साफ है कि आने वाले दिन उसके लिए मुश्किलों भरे होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *