भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20 आज, सीरीज पर कब्जे की जंग, भारत की नजर सीरीज जीत पर

स्पोर्टस डेस्क, 27 अक्टूबर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला वेलिंग्टन के हेनरी…

भारतीय टीम

स्पोर्टस डेस्क, 27 अक्टूबर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में दोपहर भारतीय समयनुसार 12.30 बजे खेला जाएगा। जिसका टॉस दोपहर 12 बजे होगा। भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल करने के बाद आज का मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं न्यूजीलैंड की  टीम अपने घरेलू मैदान पर वापसी करने के इरादे से उतरेगी।

भारतीय टीम ने शुरूआती दोनों मैचों को जीतकर न्यूजीलैंड की टीम पर दबाव बना दिया। आज टीम इंडिया मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से बढ़त हासिल करने की होगी। न्यूजीलैंड की टीम के लिए यह मैच करो या मरो जैसा होगा। अगर न्यूजीलैंड की टीम आज का मैच हार जाती है, तो वह सीरीज जीतने की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *