India-Sweden Innovation Day 2026: CM सैनी ने मेक इन इंडिया और मेड विद स्वीडन साझेदारी पर दिया जोर

स्वीडन, 15 अक्टूबर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन में आयोजित इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत…

Sweden

स्वीडन, 15 अक्टूबर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन में आयोजित इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबके बीच में शामिल होना मेरे लिए सम्मान और प्रसन्नता का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन इंडिया स्वीडन 2035 के प्रतिस्पर्धा भविष्य के लिए नवाचार के साझा संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने संबोधन में हरियाणा को इस वर्ष राज्य भागीदार बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। मई 2026 में प्रधानमंत्री के दौरे से स्वीडन के साथ संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि भारत-स्वीडन के बीच द्विपक्षीय व्यापार साल 2016 में 2.86 अरब अमेरिकी डॉलर था, जो  2025 में 7.75 अरब डालर तक पहुंच गया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हरियाणा के गुरूग्राम में स्वीडिश कंपनी आइकिया 3500 करोड रुपए की एकीकृत परियोजना देश और राज्य पर किए गए भरोसे का उदाहरण है। झज्जर में स्थित MET सिटी में स्वीडन की कंपनी सब अपना कार्ल गुस्ताफ विनिर्माण संयंत्र स्थापित कर रही है। फरीदाबाद में भी स्वीडिश स्विस समूह ABB की  शुरूआत 1951 में हुई थी, जो आधुनिक इलेक्ट्रिक मोटरों का प्रमुख उत्पादक केंद्र है। साल 2013 में गुरुग्राम में स्वीडिश शिक्षा संस्था कुन स्कापस कोलन ने अपना पहला भारतीय विद्यालय खुला था। ये सभी परियोजनाएं मेक इन इंडिया और मेड विद स्वीडन के साझे प्रयासों को आगे बढाती है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2027 में हरियाणा में होने वाले ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2027’ के लिए निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। इसके साथ ही पावन धरती कुरूक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए भी निमंत्रण दिया।

इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026 के इस कार्यक्रम में स्वीडन के विदेश मंत्री बेंजामिन डौसा, हरियाणा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और स्वीडन में भारत के राजदूत अनुराग भूषण मौजूद रहे।

अन्य खबरें जानें –

Sweden दौरे पर CM सैनी, विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन डौसा से की मुलाकात, Happening Haryana के लिए दिया न्योता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *