डिफेंस एक्सपो मेले में दिखा भारत का दम, पीएम मोदी ने किया एक्सपो का उद्घाटन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन करते हुए कहा कि, लखनऊ के डिफेंस एक्सपो में आना मेरी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन करते हुए कहा कि, लखनऊ के डिफेंस एक्सपो में आना मेरी दोहरी खुशी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि, इस बार का एक्सपो भारत का सबसे बड़ा एक्सपो है, जो कि ऐतिहासिक है, मैं बतौर प्रधानमंत्री और बतौर सांसद आपका यहां पर स्वागत करता हूं

देश में रोजगार के नए अवसर बनेंगे

डिफेंस एक्सपो में इस बार 1000 से ज्यादा डिफेंस मैन्युफैक्चर इसका हिस्सा बनी हैं, पीएम बोले की आज हमारे बीच अनेक देशों के मंत्री और व्यापारी यहां मौजूद हैं। डिफेंस एक्सपो के जरिए भारत के युवाओं को मेक इन इंडिया में योगदान करने का अवसर मिलेगा,और जिससे देश में रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

विश्वयुद्ध में हमारे हजारों जवान शहीद हुए थे

भारत के पड़ोसी देशों पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, हम ऐसे क्षेत्र में हैं जहां पर अपने साथ-साथ पड़ोसी को भी सुरक्षित करने की जिम्मेदारी हमारी है, भारत ने हमेशा अपने पड़ोसी देशों को विश्वशांति का संदेश दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि, दो विश्वयुद्ध में हमारे हजारों जवान शहीद हुए थे। साथ ही पीएम ने सुरक्षा के मुद्दे पर कहा कि, जैसे-जैसे युग बदल रहा है सुरक्षा की चिंता बढ़ रही है, टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल दुनिया के लिए खतरा है।

 जानिए क्या है डिफेंस एक्सपो मेला

दरअसल डिफेंस एक्सपो मेले में भारत में बने धनुष तोप से लेकर तेजस जेट तक का प्रदर्शन किया गया, दुनिया भर की दिग्गज कंपनियां अपनी सैन्य तकनीक का प्रदर्शन करके भारतीय सेनाओं को खरीद के लिए रिझाने की कोशिश करेंगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *