Asia Cup Rising Stars में आज फिर होगा भारत-पाक महामुकाबला, दोहा में भिड़ेंगी दोनों टीमें

स्पोर्टस डेस्क, 22 नवंबर क्रिकेट फैंस के लिए एक बार फिर से रविवार का दिन रोमांचक होने जा रहा है। आज एशिया कप राइजिंग स्टार्स…

भारत-पाक

स्पोर्टस डेस्क, 22 नवंबर

क्रिकेट फैंस के लिए एक बार फिर से रविवार का दिन रोमांचक होने जा रहा है। आज एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आज भारत-A और पाकिस्तान-A के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। भारत-A और पाकिस्तान-A टीम का सामना दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह रोमांचक मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे खेला जाएगा, जिसका टॉस आधे घंटे पहले 3 बजे होगा।

टूर्नामेंट में भारतीय टीम की जीत के साथ शुरूआत

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपना आगाज जीत के साथ किया। भारतीय टीम पहले मुकाबले में नेपाल की टीम को 306 रनों के बड़े अंतर से हरा चुकी है। मैच में कप्तान तिलक वर्मा और विकेटकीपर कुमार कुशाग्र ने शानदार शतक लगाए थे। गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने 5 विकेट लेकर और हर्षित राणा ने 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।दोनों गेंदबाजों ने नेपाल की टीम को महज 26 रनों पर ही समेट दिया था।

भारत-पाक में फिर होगा महामुकाबला

पाकिस्तान की टीम ने अपने पहले मैच में UAE की टीम को 61 रनों से हराकर जीत दर्ज की थी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।अंक तालिका की बात करें तो भारतीय टीम इस समय शीर्ष स्थान पर है। इस महीने तीसरी बार भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी। इससे पहले Under-19 Asia Cup में 2 बार टीमें आमने-सामने आ चुकी हैं। जहां लीग स्टेज मैच में पाकिस्तान की टीम ने जीत दर्ज की थी, वहीं भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में एक विकेट से पाकिस्तान की टीम को हराकर जीत 9वीं बार ट्रॉफी अपने नाम की थी।

अन्य खबरें जानें –

भारत vs पाकिस्तान मुकाबला एक बार फिर से, अब की बार खिताबी जंग, दृष्टिबाधित टीम के पास लीग मैच की हार का बदला लेने का मौका

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *