INDIA Alliance Meeting In Bhiwani: 8 अक्टूबर को बड़े रोष मार्च का ऐलान, सड़कों पर उतरेगा विपक्ष

भिवानी, 6 अक्टूबर भिवानी में जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी की ओर से इंडिया गठबंधन की चुनाव आयोग को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन…

भिवानी

भिवानी, 6 अक्टूबर

भिवानी में जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी की ओर से इंडिया गठबंधन की चुनाव आयोग को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस के साथ-साथ CPI और CPI(M) के नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों, लोकतंत्र और आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई।

लोकतंत्र के रखवाले पर सवाल उठना चिंताजनक

कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग लोकतंत्र का रखवाला है और अगर उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं तो विरोध होना स्वाभाविक है।उन्होने आगे कहा कि कांग्रेस संगठन लगातार मजबूती की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के बाद भाजपा विधायकों को जनता के बीच जाने के निर्देश दिए गए हैं और इसे उन्होंने कांग्रेस संगठन द्वारा बनाए गए दबाव का परिणाम बताया।

कानून-व्यवस्था को लेकर 8 अक्टूबर को रोष मार्च

अनिरुद्ध चौधरी ने प्रदेश और देश में कानून-व्यवस्था तथा बेरोजगारी के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में उद्योग और निजी कंपनियों को बढ़ावा देने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई।उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर 8 अक्टूबर को रोष मार्च निकाला जाएगा।

इंडिया गठबंधन के साथ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने बताया कि 8 अक्टूबर को क्राउन प्लाजा से लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला जाएगा। इसमें इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता झंडे एवं बैनर के साथ शामिल होंगे।AICC के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्तिगत मुद्दे की नहीं बल्कि वोट और लोकतंत्र को लेकर है। उन्होंने लोगों से 8 अक्टूबर के प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।

बैठक में कांग्रेस, CPI और CPI(M) के नेताओं ने आगामी रोष मार्च को लेकर जिम्मेदारियां तय कीं और इसे लेकर रणनीति पर चर्चा की। गठबंधन नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा।

अन्य खबरें जानें-

15-year-old student sets an example: जन्मदिन पर लगाया 5वां रक्तदान शिविर, थैलेसीमिया बच्चों के लिए किया नेक काम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *