पलवल, 6 अक्टूबर
आजकल हर व्यक्ति को अपने खुशी के दिन जैसे जन्म दिन, शादी की सालगिरह पर पेड़-पौधे लगाता है या जरूरतमंद लोगों की मदद करता है।एक ऐसा ही शुभ कार्य एक 15 वर्षीय छात्र ने अपने जन्म दिन पर किया । होडल के 15 वर्षीय छात्र नितांश नामक छात्र ने अपने 15 वें जन्म दिवस पर पांचवां रक्तदान शिविर आयोजित किया । यह रक्तदान शिविर छात्र ने थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए लगाया।
रक्तदान एक महादान – छात्र नितांश
छात्र नितांश ने कहा कि उन्होंने अपने पिता ओर दादा से प्रेरित होकर यह पांचवीं बार अपने जन्म दिन पर रक्तदान शिविर लगाया है। उसने कहा कि रक्तदान एक महादान है। यह प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को करना चाहिए, क्यों कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी दूसरे व्यक्ति की जान को बचाने के लिए काम आता है ।
दुर्घटना ग्रस्त और थैलेसीमिया मरीजों के लिए रक्तदान जरूरी
थैलेसीमिया व दुर्घटना ग्रस्त लोगों की जान बचाने के लिए हमें रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में भागीदार होना चाहिए। थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चों की जान बचाने के लिए रक्त की जरूरत होती है । ऐसे बच्चों की जान बचाने के लिए रक्तदान करना चाहिए।जिन्हें लगातार रक्त की हर महीने जरूरत होती है । थैलेसीमिया मरीजों को प्रत्येक महीने खून की उपलब्धता में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए स्वयंसेवी संगठनों को आगे आना चाहिए।
अन्य खबरें जानें-



