UN Secretary General on India-AI Impact Summit:
भारत-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 जो 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने है। यह उच्च स्तरीय कार्यक्रम ग्लोबल साउथ (वैश्विक दक्षिण) में आयोजित होने वाला पहला एआई शिखर (India-AI Impact Summit) सम्मेलन होगा। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक विशेष साक्षात्कार में गुटेरेस ने इस बात पर जोर दिया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता से पूरी दुनिया को फायदा होना चाहिए और यह सिर्फ विकसित देशों या दो महाशक्तियों के लिए आरक्षित विशेषाधिकार नहीं बनना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने कहा है कि भारत वैश्विक मामलों में अधिक प्रभाव रखने वाली एक ‘बेहद सफल’ उभरती हुई अर्थव्यवस्था है और एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए सही जगह है।
India-AI Impact Summit, भारत को दि बधाई-
एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, इस शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए मैं भारत को हार्दिक बधाई देता हूं। यह बहुत जरूरी है कि एआई का विकास हर किसी के लाभ के लिए हो और वैश्विक दक्षिण के देश भी एआई के लाभों का हिस्सा बनें। गुटेरेस एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य होगा कि एआई केवल सबसे विकसित देशों का विशेषाधिकार हो। केवल दो महाशक्तियों के बीच का विभाजन हो। गुटेरेस ने कहा कि यह बिल्कुल आवश्यक है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव जाति के लाभ के लिए एक सार्वभौमिक उपकरण बनाया जाए।
अन्य ख़बरें जानें-
Mahashivratri Special : ਪਰਦੇ ‘ਤੇ ‘ਮਹਾਦੇਵ’ ਬਣ ਕੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਕਲਾਕਾਰਾਂ ਨੇ ਜਿੱਤਿਆ ਦਰਸ਼ਕਾਂ ਦਾ ਦਿਲ, ਦੇਖੋ ਸੂਚੀ



