Rupee all Time low:
अमेरिका-ईरान के युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज से निवेशकों का भरोसा टूट रहै है। बुधवार को रुपया 69 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.18 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.05 पर खुला और जल्द ही गिरकर 92.18 प्रति डॉलर के शुरुआती निचले स्तर तक पहुंच गया। यह अपने पिछले बंद स्तर 91.49 के मुकाबले 69 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
Rupee all Time low, ईरान संकट-
कारोबारियों के अनुसार, ईरान संकट के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से घरेलू मुद्रा पर भारी दबाव बना है। वायदा कारोबार में ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया। जिससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है। वहीं, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और महंगे आयात से व्यापार संतुलन पर पड़ने वाले संभावित असर की आशंका भी रुपये पर दबाव बना रही है।
सेंसेक्स 1,671.39 अंक टूटा-
घरेलू शेयर बाजार में भी गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 1,671.39 अंक या 2.08 प्रतिशत टूटकर 78,567.46 पर आ गया, जबकि निफ्टी 502.35 अंक या 2.02 प्रतिशत गिरकर 24,363.35 पर कारोबार कर रहा था। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3,295.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।
अन्य ख़बरें जानें-
Trump Spain Threat: स्पेन के ट्रंप को सैन्य बेस के इस्तेमाल के लिए माना करने पर धमकी


