IND-W vs ZIM-W: आज से भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज , रेणुका सिंह ठाकुर हुई बाहर

वडोदरा, 23 अक्टूबर भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज आज से शुरू होने जा रही…

भारतीय महिला क्रिकेट

वडोदरा, 23 अक्टूबर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज आज से शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला वडोदार के कोटांबी स्थित बडौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। जिसका टॉस आधा घंटा पहले दोपहर 1:30 बजे होगा। वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कमान स्मृति मंथाना के हाथों में है और उपकप्तान दीप्ति शर्मा को बनाया गया है।

टी-20 के बाद अब वनडे की बारी

वनडे सीरीज के पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे की टीम को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। टी-20 सीरीज में शेफाली वर्मा का बल्ला शानदार तरीके से चला था और नंदिनी शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम वनडे सीरीज में भी अपनी यही लय बरकरार रखना चाहेगी।

रेणुका सिंह ठाकुर सीरीज से बाहर

भारतीय महिला टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर चोट से उभरने, फिटनेस के चलते सीरीज से बाहर हो गई है। रेणुका की जगह सीरीज में जिंतामणि कलिता को पहली बार वनडे सीरीज में जगह मिली है। जिंतामणि कलिता टी-20 सीरीज का भी हिस्सा रही है। जिंतामणि कलिता के करियर का यह पहला वनडे सीरीज  है।

अन्य खबरें जानें –

Gold-Silver Price: एक महीने में सोना 5% सस्ता, दिवाली तक और गिरावट के आसार

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *