दिल्ली, 23 अक्टूबर
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। बीते कल वीरवार को MCX पर सोने का दाम करीब 2,000 रूपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 1,44,196 रूपये आ गया। चांदी की कीमत भी 2,03,520 रूपये की गिरावट देखने को मिली। दिवाली औऱ धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वाले लोगों के लिए ये गिरावट राहत भरी है।
पिछले एक महीने में सोने की कीमतों में करीब 5 फीसदी गिरावट आई है। सोने की कीमत में आई गिरावट से शादी और त्योहारों के लिए खरीददारी कर रहे लोगों को राहत मिली है। आभूषण खरीदते समय लोग भी टैक्स और मेकिंग चार्ज का ध्यान रखें।
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक, डॉलर में उतार-चढाव और पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव है। साथ ही कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, रूपये की मजबूती भी कीमतों के उतार-चढ़ाव का कारण है।एक्सपर्ट के अनुसार दिवाली तक सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है।सोने और चांदी में निवेश भी लोग सोच-समझकर करें।
अन्य खबरें जानें –
Earthquake In Tibet: तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 16 लोगों की मौत और 32 लोग घायल



