IND vs JPN : भारतीय टीम ने जापान की टीम को 2 रन से हराया, 5-5 ओवरों का खेला गया मुकाबला

सानो, 22 सितबंर भारतीय क्रिकेट टीम और जापान के टीम के बीच खेले गए मैच में भारतीय टीम ने जापान की टीम को महज 2…

भारतीय क्रिकेट टीम

सानो, 22 सितबंर

भारतीय क्रिकेट टीम और जापान के टीम के बीच खेले गए मैच में भारतीय टीम ने जापान की टीम को महज 2 रन से हराया।यह मैच भारत –जापान के बीच राजनयिक संबंध के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कराया गया था। सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्रांउड पर खेला गया यह मैच बारिश के कारण महज 5-5 ओवरों का खेला गया।

5-5 ओवर प्रति पारी खेला गया मैच

बारिश और गीले मैदान के कारण पहले तो यह मैच ढाई घंटे लेट शुरू हुआ। उसके बाद मैच को 5-5 ओवरों की प्रति पारी का शुरू कर दिया गया। गीली पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था।

भारतीय टीम ने बनाए महज 32 रन

कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैंसला किया। भारतीय टीम 5 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 32 रन ही बना सकी। अभिषेक शर्मा ने 0, संजू सैमसन 9 और ईशान किशन ने 3 रन बनाए।कप्तान श्रेयस अय्यर ने 16 रन और तिलक वर्मा ने नाबाद 1 रन बनाया।

आखिरी ओवर ने भारत की बचाई इज्जत

33   रनों का लक्ष्य करने उतरी जापानी टीम ने 4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 25 बनाए। आखिरी ओवर में जीत के लिए महज 8 रन की जरूरत थी। आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने 6 रन ही बनाने दिए और भारतीय टीम ने महज 2 रन से जीत दर्ज की।

अन्य खबरें जानें-

Asian Games 2026 : भारत ने जीता पहला गोल्ड मेडल, महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों से हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *