Asian Games 2026 : भारत ने जीता पहला गोल्ड मेडल, महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों से हराया

नागोया, 22 सितंबर एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल ने पहला गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में…

एशियन गेम्स

नागोया, 22 सितंबर

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल ने पहला गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने गोल्ड मेडल का सफलातपूर्वक बचाव किया।

एशियन गेम्स का बनाया सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय महिला टीम ने पहले टॉस  जीतकर बल्लेबाजी करने का फैंसला किया। भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए, जो एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर है। स्मृति मंथाना ने 79 रनों की शानदार पारी खेली।ऋचा घोष ने 49 रन और शेफाली वर्मा ने 48 रनों का अहम योग्दान दिया।

भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कहर

217  रनों का लक्ष्य करने उतरी श्रीलंका की पारी भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह से तोड दी।श्रीलंका की पूरी टीम महज 15.4 ओवरों में 57 रन ही बना सकी।भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की टीम को 147 रनों से मात दी।इसी जीत के साथ भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 में देश के खाते में पहला गोल्ड मेडल डाला। श्रीलंका की टीम को सिल्वर मेडल और पाकिस्तानी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

मेडल टैली में लगाई लंबी छलांग

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इसी जीत के साथ मेडल टैली में भी लंबी छलांग लगाई।भारतीय दल 15वें स्थान से सीधे 8वें स्थान पर पहुंच गई।

अन्य खबरें जानें-

Asian Games2026 : भारत ने जीता पहला गोल्ड मेडल, महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों से हराया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *