ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधायक डा. कृष्णलाल मिड्ढा ने कैरखेड़ी गांव में 30 लाख रुपये की लागत से तैयार हुई तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान कृष्ण मिड्डा ने कहा कि हरियाणा में पहली बार सबका साथ सबका विकास की सोच रखने वाल सरकार बनी है।
उन्होनें लोगों का आहवान किया कि वे सरकारी योजनाओं का फायदा उठाकर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम करे। विधायक ने गांव में वाल्मीकि चौपाल, अनुसूचित जाति की चौपाल और राजकीय प्राथमिक पाठशाला के नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन किया।
Watch Video
