ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जींद में विधायक डा. कृष्णलाल मिड्ढा ने कैरखेड़ी गांव में 30 लाख रुपये की लागत से तैयार हुई तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान कृष्ण मिड्डा ने कहा कि हरियाणा में पहली बार सबका साथ सबका विकास की सोच रखने वाला सरकार बनी है।
साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि इससे लोग सरकारी योजनाओं का फायदा उठाकर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम कर सकेंगे। बता दें कि विधायक कृष्णलाल मिड्ढा ने गांव में वाल्मीकि चौपाल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला के नवनिर्मित मुख्य द्वार और अनुसूचित जाति की चौपाल का उद्घाटन किया।


