गुहला-चीका, 14 सितंबर
गुहला-चीका में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए DSP वीरभान ने डॉग स्क्वॉड के साथ कोर्ट परिसर, SDM कार्यालय और तहसील परिसर का औचक निरीक्षण किया।पुलिस अधिकारियों ने पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से जांचा। DSP वीरभान ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से इस तरह का निरीक्षण प्रत्येक महीने किया जाता है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।
निरीक्षण के दौरान जो सुरक्षा संबंधी कमियां सामने आईं, उन्हें दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। DSP वीरभान ने कहा कि कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि परिंदा भी पर न मार पाए। इसी उद्देश्य से सुरक्षा के तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
वहीं पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस की ओर से अब तक 139 बिना नंबर प्लेट वाले वाहन जब्त किए जा चुके हैं।पुलिस का कहना है कि बिना नंबर प्लेट अथवा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
DSP वीरभान ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की नियमित रूप से जांच की जा रही है। हर महीने कोर्ट और प्रशासनिक परिसरों का निरीक्षण किया जाता है। जो कमियां मिली हैं, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य कोर्ट और प्रशासनिक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर शिकंजा कसना है।
अन्य खबरें जानें-
Ferozepur Firing : ਜੀਰਾ ‘ਚ ਦਿਨ-ਦਹਾੜੇ ਦੁਕਾਨ ‘ਤੇ ਫਾਇਰਿੰਗ, ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ



