ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गृहमंत्री अनिल विज ने पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के लगाए आरोपों पर पलटवार किया है। अनिल विज ने कहा कि, हुड्डा सरकार में लोग एफआईआर दर्ज करवाने के लिए डीजीपी ऑफिस के बाहर सुसाइड करते थे, हमारी सरकार में जीरो एफआईआर दर्ज होती है।
बीजेपी सरकार हर किसी की शिकायतों को सुनती है और उस पर कार्रवाई भी करती है। वहीं अनिल विज ने नशे को लेकर कहा कि, उनकी सरकार नशे को लेकर गंभीर है, जल्द ही इसके लिए अलग से नारोटिक्स विभाग का गठन किया जायेगा, जिसका काम सिर्फ नशे का खात्मा करना होगा।

