पलवल, 23 जुलाई
पलवल के DSP प्रीतपाल ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी STF पलवल की यूनिट ने इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर के नेतृत्व में काम करते हुए यूपी के अलीगढ़ जिले के बजौता निवासी सोनू उर्फ प्रमोद को 18 जुलाई को होड़ल से गिरफ्तार किया था। जिसके कब्ज़े से टीम ने एक पिस्टल, एक रिवाल्वर और 224 रौंद बरामद किए। जिसे अदालत में पेश करके गहन पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया गया।
रिमांड के आरोपी से एक PX 3 विदेशी हथियार, एक पिस्टल और देशी गन भी बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी सोनू उर्फ प्रमोद से अब तक 5 अवैध हथियार और 230 रौंद बरामद किए गए है। सोनू के खिलाफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, फिरौती और धमकी देने सहित कुल 16 गंभीर मामले दर्ज हैं।
वह बुलंदशहर (यूपी) के काकोड थाने में दर्ज एक हत्या के मुकदमे में फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर बुलंदशहर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। सोनू नीरज फरीदपुर गैंग का सदस्य है और गैंग की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए हथियार सप्लाई का काम भी करता है।
पूछताछ के दौरान आरोपी से कई खुलासे भी हुए है और उसके अन्य साथियों के नाम भी सामने आए है। जिन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जाएगा। पूछताछ मे यह भी खुलासा हुआ है कि पकड़े गए हथियारों से यह पलवल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन समय रहते ही पलवल STF की टीम ने इसे पकड़ने में सफलता हासिल है। जिसे आज अदालत में पेश करके जेल भेज दिया जाएगा।
वहीं पलवल जिले के चांदहट थाना क्षेत्र के मिल्कगनी गांव निवासी ललित उर्फ ललती को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। ललित भी हथियार सप्लायर है और एक अपराधी किस्म का व्यक्ति है। उसके खिलाफ पलवल और फरीदाबाद जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और धमकी देने सहित आर्म्स एक्ट के तहत 16 मुकदमे दर्ज हैं। जिसे भी अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
अन्य खबरें जानें-

