Kalayat में बिजली निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने दफ्तर पर जड़ा ताला, ग्रामीण परेशान

कलायत, 22 अक्टूबर सरकार द्वारा बिजली महकमे में निजीकरण की प्रक्रिया का विरोध कर रहे बिजली कर्मचारियों ने कलायत क्षेत्र स्थित 133 केवी बिजली दफ्तर…

कलायत

कलायत, 22 अक्टूबर

सरकार द्वारा बिजली महकमे में निजीकरण की प्रक्रिया का विरोध कर रहे बिजली कर्मचारियों ने कलायत क्षेत्र स्थित 133 केवी बिजली दफ्तर के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया है। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल के चलते बिजली दफ्तर में कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है।

ग्रामीण इलाकों के लोग परेशान

बिजली दफ्तर के गेट पर ताला लटका होने के कारण कलायत क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांवों से अपने बिजली के बिल भरने, नए कनेक्शन से संबंधित कार्य, त्रुटियों में सुधार और अन्य जरूरी विभागीय काम कराने आए उपभोक्ताओं को भारी निराशा हाथ लग रही है। दूर-दूर से पहुंची महिलाओं और बुजुर्गों को बिना काम करवाए ही खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।

तपती धूप और साधन न मिलने की दिक्कतों के बीच दफ्तर पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पहले से इस हड़ताल की पूरी जानकारी नहीं थी, जिसके कारण उनका समय और पैसे दोनों बर्बाद हो रहे हैं।

निजी हाथों में सौंपने का विरोध

प्रदर्शनकारी बिजली कर्मचारियों और यूनियन नेताओं का कहना है कि सरकार बिजली निगमों को धीरे-धीरे निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। निजीकरण के फैसले से न केवल कर्मचारियों का भविष्य संकट में पड़ेगा, बल्कि आम जनता, किसानों और गरीब उपभोक्ताओं पर भी महंगे बिलों की मार पड़ेगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार निजीकरण की नीतियों और फैसलों को वापस नहीं लेती, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा।

अन्य खबरें जानें –

Kaithal में बुलेट से पटाखे बजाकर दहशत फैला रहा था युवक, 42 हजार का चालान काट बाइक की इंपाउंड

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *