फरीदाबाद में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की करी हत्या , शव को गड्ढे में दबाया, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

फरीदाबाद, 26 अगस्त फरीदाबाद के तिगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मोजाबाद में श्यामवीर (42) नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में अपराध शाखा DLF…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 26 अगस्त

फरीदाबाद के तिगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मोजाबाद में श्यामवीर (42) नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में अपराध शाखा DLF की टीम में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर-अंदर मृतक की पत्नी  व प्रेमी कामत को गिरफ्तार कर लिया है। जिनको आज माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जायेगी।

सहायक पुलिस आयुक्त, अमन यादव ने बताया कि अपराध शाखा DLF की टीम ने 24 घंटे के अंदर ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान केशव वासी जिला हाथरस उत्तर प्रदेश (पत्नी मृतक) व कामत वासी जिला महोबा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जिनकी पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कामत, मृतक के साथ ही गांव मोजाबाद स्थित उसके मकान में रहता था।

कामत के, मृतक की पत्नी केशव के साथ संबंध थे। इसके बारे में मृतक श्यामवीर को पता चल गया था। जिसको लेकर वह अपनी पत्नी के साथ शराब पीकर झगड़ा करता था। पत्नी केशव व कामत ने मिलकर श्यामवीर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 16 अगस्त को शाम के समय कामत ने श्यामवीर को शराब पिलाई और जब श्यामवीर को नशा हो गया तो कामत ने इंटरलॉकिंग टाइल से सिर में चोट मार कर उसकी हत्या कर दी। जबकि पत्नी केशव ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था ताकि आवाज बाहर ना जा सके।

इसके उपरांत दोनों ने मिलकर घर के पास ही गड्ढा में श्यामवीर के शव को मिट्टी से दबा दिया।उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को कंट्रोल रूम फरीदाबाद से थाना तिगांव में एक व्यक्ति की जमीन में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर थाना तिगांव की टीम मौके पर पहुंची और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में डेड बॉडी को बाहर निकल गया। मृतक के भाई रामबीर की शिकायत पर पुलिस ने हत्या से संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अन्य खबरें जानें-

यमुनानगर में खैर के 200-300 पेड़ गायब, ग्रामीणों का आरोप- वन्यजीव विभाग के गार्ड की छत पर मिले लकड़ी के टुकड़े, तस्करों से मिलीभगत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *