फिरोजपुर, 26 अगस्त
फिरोजपुर कोर्ट परिसर में आज फिर से बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर तलाशी अभियान शुरू किया।
पुलिस कोर्ट परिसर के अंदर और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच कर रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर संदिग्ध जगह की तलाशी ली जा रही है और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, यह चौथी बार है जब कोर्ट परिसर को बम की धमकी मिली है। बार-बार मिल रही ऐसी धमकियों ने पुलिस प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि धमकी कहां से और कैसे मिली।
मौके पर पुलिस का तलाशी अभियान जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
अन्य खबरें जानें-



