Kaithal में नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को किया काबू, 21 किलो गांजा और 1 किलो अफीम बरामद

कैथल ,1 अक्तूबर कैथल पुलिस ने नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत SP मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ…

कैथल

कैथल ,1 अक्तूबर

कैथल पुलिस ने नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत SP मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की गई है। CIA -1 कैथल व एंटी एक्सटॉर्शन सैल कैथल द्वारा नशा तस्करी के अलग-अलग 2 मामलों में 2 आरोपियों को काबू कर लिया गया। जिनके कब्जे से 21 किलो गांजा फूल पत्ती व 1 किलो 167 ग्राम अफीम बरामद हुआ है।

आरोपी से 21 किलो गांजा फूल पत्ती बरामद

CIA -1 कैथल प्रभारी की टीम अपराधों व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गांव बरटा बस अड्डा के पास मौजूद थी। जंहा पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी । पुलिस ने सूचना को विश्वसनीय मानते हुए एरिया में नाकाबंदी की।कुछ समय बाद गांव गलौली की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया। मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देखकर वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन मोटरसाइकिल बंद हो जाने के कारण पुलिस टीम द्वारा उसे काबू कर लिया गया। पूछताछ के दौरान संदिग्ध की पहचान गांव रेवर जिला जींद निवासी टिंकू के रूप में हुई।

पुलिस को तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कट्टे से 21 किलो गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया गया। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

एंटी एक्सटॉर्शन सैल ने अफीम तस्कर को किया काबू

दूसरे मामले में एंटी एक्सटॉर्शन सैल को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव नौच निवासी एक व्यक्ति नहर पुल के पास अफीम लेकर किसी के इंतजार में खड़ा है। सूचना को विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा रेडिंग पार्टी गठित करके गांव नौच नहर पुल के पास पहुंचकर देखा कि सूचना के अनुसार हुलिया व कपड़े पहने एक व्यक्ति नहर पुल के पास खड़ा दिखाई दिया।। जो पुलिस की गाड़ी को देखकर नहर के साथ लगती पटरी की ओर जाने लगा। जिसे  पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान संदिग्ध की पहचान नौच निवासी प्रवीण के रूप में हुई।पुलिस को तलाशी की आरोपी के कब्जे में थैले से 1 किलो 167 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज करके मौके से आरोपी को काबू कर लिया गया। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 अन्य खबरें जानें –

ਪੂਰੇ ਭਰ ਵਿੱਚ ਐੱਲ.ਪੀ.ਜੀ. ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਵਾਧਾ: ਕਮਰਸ਼ੀਅਲ ਸਿਲੰਡਰ ₹993 ਮਹਿੰਗਾ, ਜਾਣੋ ਨਵੇਂ ਰੇਟ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *