ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और (PTI ) Tehreek-e-Insaf पार्टी के नेता इमरान खान आज यानि शनिवार को पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली । बता दे इमरान खान पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे उनके शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पाकिस्तान के इस्लामाबाद में तैयारियां पूरी की गई थी । इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तानी संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में हुए एकतरफा चुनाव में इमरान खान को देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया । इमरान खान ने इस मुकाबले में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रमुख शाहबाज शरीफ को मात दी ।
हालांकि, बिलावल भुट्टो जरदारी की अगुवाई वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी , जिसके पास 54 सीटें हैं, के मतदान में हिस्सा नहीं लेने के फैसले के बाद 15वीं नेशनल असेंबली में चुनाव महज एक औपचारिकता रह गई थी । शरीफ की उम्मीदवारी को लेकर पीपीपी और पीएमएल-एन के बीच मतभेद उभरे थे । निचले सदन में हुई इस चुनाव प्रक्रिया में इमरान को 176 वोट मिले जबकि उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी और पीएमएल-एन के प्रमुख शाहबाज शरीफ को 96 वोट मिले । सरकार बनाने के लिए नेशनल असेंबली, जिसमें 342 सदस्य हैं, में कुल 172 वोटों की जरूरत होती है ।

