इमरान के मेहमान सिद्धू, क्या भारत-पाक के संबंध होंगे बेहतर ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: क्रिकेट से राजनीति में आए पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: क्रिकेट से राजनीति में आए पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान गए हुए हैं । नीला सूट और गुलाबी पगड़ी पहने सिद्धू वाघा सीमा के जरिए लाहौर पहुंचे जहां से वह इस्लामाबाद में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे । गौरतलब है कि इमरान खान का शपथ ग्रहण समारोह इस्लामाबाद में होना तय है। सिद्धू ने पाकिस्तान के लोकतंत्र में चुनाव के बाद आए बदलाव का स्वागत करते हुए कहा कि इमरान को दोनों देशों के बीच अमन की बहाली की पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भारत के सद्भावना दूत के रूप में मोहब्बत का पैगाम लेकर पाकिस्तान आए हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैं यहां राजनेता के रूप में नहीं बल्कि दोस्त के रूप में आया हूं । मैं यहां अपने दोस्त  की खुशी में शरीक होने आया हूं। हिन्दुस्तान जीवे, पाकिस्तान जीवे।” इमरान के बारे में उन्होंने कहा,’मैंने उसे अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बनाते देखा है। मैं दुआ करता हूं कि इमरान अपने देश के लिए समृद्धि का परिचायक बन जाये।’ यह पूछने पर कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान के लिये वह क्या तोहफा लाये हैं, उन्होंने कहा,’मैं खान साहिब के लिये कश्मीरी शाल लाया हूं।’ इससे पहले पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और कपिल देव को भी समारोह में बुलाया गया था लेकिन उन्होंने निजी कारणों से पाक्स्तिान जाने से मना कर दिया।

Watch Video

https://youtu.be/z2P9jxFS0tE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *