ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा कैबिनेट बैठक का आयोजन चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में किया गया | बैठक में कई अहम फैसले लिए गए | कैबिनेट बैठक के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने पत्रकारों को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी |
महिला अपराधों पर कानूनों में संशोधन करने का फैसला
कृष्ण बेदी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों को जारी रखते हुए बैठक में भारतीय दंड संहिता जैसे कानूनों में संशोधन करने का फैसला लिया गया
12 साल तक की बच्चियों से रेप मामलों में नया प्रस्ताव
जिसके तहत बारह साल तक की उम्र की बच्ची के साथ रेप और गैंगरेप के मामले में मौत की सजा या कम से कम 14 साल की सजा हो सकती है | जो आजीवन कारावास तक भी बढ़ाई जा सकती है |
मौत की सजा का प्रावधान
बैठक में कॉन्सटेबल और सब इंस्पेक्टर की सीधी भर्ती के मामले में साक्षात्कार खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस के नियमों, 1934 के नियम 12.16 में संशोधन करने के गृह विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है
SI की सीधी भर्ती के मामले में साक्षात्कार खत्म’
कृष्णन बेदी ने बताया कि गुरुग्राम-मानेसर शहरी परिसर को छोडक़र, राज्य की सभी विकास योजनाओं में वाणिज्यिक और आवासीय क्षेत्र में प्लॉटेड वाणिज्यिक कॉलोनी के लिए लाइसेंस देने की एक नीति को मंजूरी दी गई है
Watch Video
https://youtu.be/lswIFK2lOm0




