ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा सरकार ने 12 साल या उससे कम आयु की लड़कियों के साथ बलात्कार करने के दोषियों को मौत की सज़ा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि ये फैसला मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगवाई में हुई सूबा मंत्री मण्डल की मीटिंग के दौरान लिया गया।
जिसमें यौन अपराधों के साथ जुड़े मौजूदा अपराधिक कानूनों को और भी ज्यादा सख्त करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले के बाद 12 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले दोषी को कम से कम 14 साल की सजा या मौत की सजा दी जाएगी।
इसके इलावा सामुहिक बलात्कार करने के दोष में 20 साल की सख्त सजा देने का भी फैसला लिया गया है। हरियाणा में पिछले एक हफ्ते से आ रही बलात्कार की घटनाओं के बाद हरियाणा कैबिनेट ने ये अहम फैसला लिया है।


