हथिनी कुंड बैराज में हो रही अवैध माइनिंग, सरकार के दावों की खुल रही पोल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी माइनिंग माफिया धड़ल्ले से अपने पैर पसारता और बेखौफ ढंग से अवैध माइनिंग करता नजर आ रहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी माइनिंग माफिया धड़ल्ले से अपने पैर पसारता और बेखौफ ढंग से अवैध माइनिंग करता नजर आ रहा है | ताजा मामला है यमुनानगर जिले में पड़ने वाले हथिनी कुंड बैराज का है | जिसमें सरेआम माइनिंग माफिया युमना नदी में मशीने लगाकर अवैध माइनिंग करता नजर आ रहा है | बड़ी बड़ी मशीनें लगाकर लगातार होता अवैध खनन, सरकार के सभी दावों की पोल को खोलता नजर आ रहा है | हालांकि जब इस अवैध खनन की तस्वीरें खनन मंत्री नायब सैनी को दिखाई गयी तो उनका कहना था कि हथनी कुंड बैराज में हो रही इस अवैध माइनिंग पर जल्द नकेल कसी जायेगी |

 हथिनी कुंड बैराज में हो रही अवैध माइनिंग

सरकार के दावों की खुल रही पोल

खनन मंत्री नायब सैनी का बयान

अवैध माइनिंग पर जल्द कसी जाएगी नकेल

Watch Video

https://youtu.be/6VlikLxCgm0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *