भारत सरकार के 15वें वित्त आयोग की बैठक शुरू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को चंडीगढ़ में भारत सरकार के 15वें वित्त आयोग की बैठक हो रही है | बैठक में वित्तमंत्री…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को चंडीगढ़ में भारत सरकार के 15वें वित्त आयोग की बैठक हो रही है | बैठक में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं | आयोग के अध्यक्ष  एनके सिंह के नेतृत्व में सदस्य डॉ० अनूप सिंह, डॉ० अशोक लहिरी, डॉ० रमेश चंद और सचिव अरविंद मेहता और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ यह आयोग हरियाणा वित्त और इसकी सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों का आकलन करेगा।  बैठक में राज्य सरकार के वित्तीय स्थिति पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी जाएगी। आयोग के सदस्य विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे। शहरी स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थानों के साथ एक इंटरेक्टिव सत्र भी होगा।

 भारत सरकार के 15वें वित्त आयोग की बैठक शुरू

बैठक में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु मौजूद

मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी हैं मौजूद

शहरी स्थानीय निकाय-पंचायतीराज संस्थानों से होगा सत्र

Watch Video

https://youtu.be/zuYRuc5fBsw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *