ऑनालइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने यहां कई कालोनियों में जाकर लोगों से उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान उनके सामने कालोनीवासियों ने पाने के साफ पानी की सप्लाई और सीवरेज की समस्याएं उठाईं, जिन्हें तुरंत हल करने के उन्होंने आदेश दिये हैं।
कालोनी के लोगों की मांग पर विधायक ने कहा कि, टिब्बा बस्ती के लोगों को सुबह सात से पौने आठ बजे तक पानी की सप्लाई मिलेगी। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि आजाद नगर में बुस्टर बनाया जा रहा है, जिसके कारण अब यहां पर कालोनियों में पानी की सप्लाई बाधित नहीं रहेगी।
