ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झज्जर के झाड़ली गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो खिलाड़ियों की मौत हो गई। हादसे में एक खिलाड़ी गंभीर रुप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए पीजीआई रैफर किया गया है।
बाइक पर सवार होकर बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बहू गांव में जा रहे थे, इस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार खिलाड़ियों को रौंद डाला। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वहां से फरार हो गया, जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

