ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीेजेपी नेता आए दिनों विवाादित बयानों की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं और पार्टी की किरकिरी करवा रहे हैं। रविवार को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने देश के युवाओं को नौकरियों के अयोग्य बताया था। वहीं अब कर्नाटक सरकार में मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने मुस्लिम समुदाय को लेकर विवादित बयान दिया है।
येडियुरप्पा सरकार में ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री ईश्वरप्पा ने कहा कि, जो देशभक्त मुसलमान होगा, वो बीजेपी को ही वोट देगा। जबकि, पाकिस्तान की पैरवी करने वाले मुस्लिम बीजेपी को वोट देने से कतराएंगे। यह विवादित बयान उन्होंने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान दिया।

